Move to Jagran APP

काशी पहुंचे संजय सिंह ने किया स्‍पष्‍ट, अब बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल

लोकसभा चुनाव में बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अबकी लोकसभा चुनाव में बनारस से नहीं उतरने जा रहे हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 09:16 PM (IST)
काशी पहुंचे संजय सिंह ने किया स्‍पष्‍ट, अब बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल
काशी पहुंचे संजय सिंह ने किया स्‍पष्‍ट, अब बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल

वाराणसी, जेएनएन। राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि बीते लोकसभा चुनाव में बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अबकी लोकसभा चुनाव में बनारस से नहीं उतरने जा रहे हैं। वे दिल्ली में ही खुश हैं और विकास कार्य में जुटे हुए हैं। आप नेता ने कहा कि वाराणसी समेत प्रदेश की कुछ अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। गठबंधन के सवाल पर आप सांसद बोले कि सपा बसपा का गठबंधन अभी पूरा नहीं है। आने वाले समय में एक महागठबंधन बनाया जाएगा जो भाजपा को प्रदेश से खदेड़ सके।

loksabha election banner

पूरे प्रदेश में प्रशासन द्वारा मंदिर तोड़े जाने पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे अपनी यात्रा का मुख्य आधार बताया। बोले, बनारस में विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर बड़ी ज्यादती की जा रही है। वे इस मामले में राज्यसभा में प्राइवेट बिल ले आएंगे। अगला आंदोलन प्रयागराज से करने के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में भी कई मंदिर तोड़े जा रहे हैं। जिनमें वहां का प्रमुख काली जी का मंदिर भी शामिल है। वर्तमान में प्रदेश के सियासी माहौल पर आप नेता ने अपना दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ होने की बात कही। सिंह के मुताबिक उनकी पार्टी प्रदेश के सभी भाजपा विरोधी दलों को एक छत के नीचे लाने की कोशिश करेगी। सांसद संजय सिंह ने हाल ही में लाए गए सवर्ण आरक्षण कानून को दिखावा करार दिया। उन्होंने इसे चुनावी स्टंट बताया। 

विकास के नाम पर तोड़ रहे मंदिर : आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा अयोध्या से निकाली जा रही दो दिवसीय भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर रविवार की शाम बनारस पहुंची। इस मौके पर मान मंदिर घाट पर हुई सभा में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ वक्ताओं ने जमकर हमला किया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों को तोड़े जाने की कवायद आप कार्यकर्ता नहीं सहेंगे। 12 जनवरी को अयोध्या से आरंभ हुई यात्रा के साथ बड़ी संख्या में आप नेता पूरे प्रदेश से शामिल थे। बनारस में इस यात्रा का संयोजन व स्वागत जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.