वाराणसी में मास्टर ट्रेनर बनेंगी 'आंगनबाड़ी कार्यकर्ता', राज्यपाल की आज भी चलेगी क्लास
राज्यपाल की मौजूदगी में धात्री महिलाओं गर्भवती महिलाओ व शिशुओं की देखभाल संग विकास के गुर बताएंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस ट्रेनिग के बाद पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले सेवापुरी ब्लाक के 240 से अधिक आंगनबाड़ी में नई शिक्षा नीति के तहत पैटर्न लागू होंगे।
वाराणसी, जेएनएन। राज्यपाल की क्लास बीएचयू में आज दूसरे दिन भी चलेगी। इस क्लास में जिले की 250 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 75 से अधिक सुपरवाइजर व् मुख्य सेविका भी मौजूद रहेंगी। विद्या भारती के विशेषज्ञ इन लोगोंं को आज राज्यपाल की मौजूदगी में धात्री महिलाओं, गर्भवती महिलाओ व शिशुओं की देखभाल संग विकास के गुर बताएंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस ट्रेनिग के बाद पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले सेवापुरी ब्लाक के 240 से अधिक आंगनबाड़ी में नई शिक्षा नीति के तहत पैटर्न लागू होंगे।
पुस्तकें बदलेंगी तो वहीं पढाई के तौर तरीके भी। राज्यपाल के पहले दिन की कक्षा में शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका लांच की गई। ट्रेनिंंग के बाद इसी में से चुनिंदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मास्टर ट्रेनर बनेंंगी। सबसे पहले अपने ब्लाक में प्रभावी करने के बाद यह जिले के अन्य ब्लाकों में प्रभावी करेंगी। जिले में सफल रहा तो पूरे प्रदेश में यही पैटर्न लागू हो जाएगा।
नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी में संचालित होने वाला कोर्स बच्चोंं के मानसिक विकास अहम भूमिका निभाएगा। कोर्स को बच्चो के लगाव के मुताबिक तैयार किया गया है। खेल खेल में बहुत कुछ जानकारी हासिल करेंगे वहींं चित्रों के माध्यम से बहुत कुछ सीखेंगे। नैतिक शिक्षा का भी समावेश है। इसके अलावा व्यावहारिक ज्ञान भी भारतीय संस्कृति मुताबिक़ पाएंगे। दैनिक जीवन में क्या अच्छी चीजे है, यह सब भी जान सकेंगे।
बोले डीएम
पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले नीति आयोग के आदर्श मॉडल ब्लाक सेवापुरी में प्रभावी होगा। इसके बाद जिले में और शासन ने संस्तुति की तो सूबे में लागू होगी। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी