Move to Jagran APP

आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो घायल

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की गाड़ी मंगलवार को आगरा एक्सप्रेसवे स्थित उन्नाव के बांगरमऊ के पास पलट गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 02:12 PM (IST)
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो घायल
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो घायल

चंदौली, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की गाड़ी मंगलवार को आगरा एक्सप्रेसवे स्थित उन्नाव के बांगरमऊ के पास पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन की मदद से दोनों घायलों को लखनऊ ले आया गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति में सुधार है।

loksabha election banner

मोर्चा के उपाध्यक्ष पीडीडीयू नगर के निवासी हैं। उनके करीबी डॉ. आरआर चतुर्वेदी ने बताया कि कार में इनके अलावा लखनऊ के नवनीत श्रीवास्तव सवार थे। दोनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वेदांता अस्पताल में दोनों लोगों का इलाज चल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष की बेटी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। उसके पीजी के संबंध में कुछ कार्य के लिए वह अपने मित्र के साथ दिल्ली जा रहे थे। तभी अचानक कर उनकी पलट गई। उनका हालचाल स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने लिया। अच्छे इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की।

सैदपुर मार्ग पर लगा ट्रकों का चार किमी जाम, लोग परेशान

सैदपुर पक्के पुल से मारुफपुर बाजार होते हुए तारगांव चकिया मार्ग पर नो-इंट्री के बाद भी सोमवार को चार किमी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़क किनारे मार्ग पर ट्रकों के खड़े होने से दुकानदारी भी ठप हो गई। ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़कों पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि आधे घंटे का सफर दो से तीन घंटों में पूरा करना पड़ता है। वाहन चालक, सवारों को गड्ढों की वजह से हिचकोले खाने पड़ते हैं। आगे का सफर तय करने के लिए उन्हें कई बार सोचना पड़ता है। लेकिन ट्रक इन्हीं मार्गों पर फर्राटे भरते हैं। एक बालू लदा ट्रक सोमवार की सुबह मारूफपुर गांव के पास गड्ढे में फंस गया। यह ट्रक मार्ग पर ऐसा फंसा कि उसके पीछे ट्रकों की लाइन लग गई और चार किमी तक जाम लग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.