कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार ने बोला था जय श्रीराम, काट लीन्ह! मुटठी में...
मुख्तार अंसारी कृष्णानंद राय और मुन्ना बजरंगी में हो रही गोलीबारी को बताते हुए अंत में कह रहे हैं कि जय श्री राम काट लीन्ह.. मुटठी में।
गाजीपुर, जेएनएन। कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी रहे राकेश उर्फ हनुमान पांडेय के एनकाउंटर के बाद एक काल रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह काल रिकार्डिंग जब कृष्णानंद राय पर हमला हुआ था, ठीक उसी समय की है। इसमें मुख्तार अंसारी और अभय सिंह से बात हो रही है। उस समय यह दोनों जेल में थे। यह काल रिकार्डिंग एक मिनट आठ सेकेंड की है, जिसे एसटीएफ ने रिकार्ड किया था। इसमें मुख्तार अंसारी कृष्णानंद राय और मुन्ना बजरंगी में हो रही गोलीबारी को बताते हुए अंत में कह रहे हैं कि जय श्री राम, काट लीन्ह.. मुटठी में। काट लीन्ह का मतलब कृष्णानंद राय की शिखा से है, जिसे राकेश उर्फ हनुमान पांडेय ने काटा था।
29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और उनके छह साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें एकके-47 से 400 राउंड फायरिंग की गई थी। इस हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल उठा था। इसमें मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी, राकेश पांडेय सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया, लेकिन गवाहों के मुकर जाने के कारण सीबीआइ के विशेष कोर्ट से सभी बरी हो गए। रविवार को राकेश पांडेय के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद एक मिनट आठ सेकेंड का आडियो सामने आया है।
आडियो में यह हो रही है बात
बताया जा रहा है कि यह आडियो मुख्तार अंसारी और अभय सिंह की है। दोनों उस समय जेल में थे। पहले अभय सिंह बोल रहा है, हम अभय सिंह बोल रहे हैं। भइया एक ओ जमीन थी जिसमें रिजवान भाई से वहां बात हुई थी। सब लोग वहां पर आए हुए थे। उसमें वो बीच में मामला बिगड़ गया था। मुख्तार का जवाब आता है हां थोड़ा बदमाशी किया है। सब छोड़ो, अभी यहां पर वो हो गया है, पता चला हल्ला हो रहा है कि गोली चल रही है मुन्ना बजरंगी और कृष्णानंद राय में। अभय सिंह पूछता है कहां पर... जवाब आता है कृष्णानंद राय के गांव पर। अभय ङ्क्षसह पूछता है कि गोली दोनों तरफ से चल रही है एक तरफा। तभी मुख्तार अंसारी कहता है जय श्री राम। हैलो.. काट लीन्ह... मुटठी में। इस पर अभय ङ्क्षसह कहता है ठीक है रख रहे हैं बाद में बात होगी।