Move to Jagran APP

वाराणसी में खाद्यान्न कालाबाजारी पर बदला 13 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र, इसके बाद भी कुछ ने नहीं संभाला कार्यभार

अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद्यान्न कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है। वाराणसी में 13 क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों एवं विपणन निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:09 PM (IST)
वाराणसी में खाद्यान्न कालाबाजारी पर बदला 13 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र, इसके बाद भी कुछ ने नहीं संभाला कार्यभार
वाराणसी में खाद्यान्न कालाबाजारी पर बदला 13 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र, इसके बाद भी कुछ ने नहीं संभाला कार्यभार

वाराणसी, जेएनएन। अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद्यान्न कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है। बार-बार चेतावनी के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार न लाने पर एक साथ 13 क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों एवं विपणन निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र ही बदल दिया गया। साथ ही सुधरने की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्यान्न कालाबाजारी में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। कोटे की दुकानों में भी गड़बड़ी करने वालों की भी सांस फूली हुई है।

loksabha election banner

खाद्य पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

चोलापुर में खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में चोलापुर पुलिस ने मनोज गुप्ता उर्फ गणेश गुप्ता संग दो पिकअप चालक राजीव एवं अतुल के खिलाफ बुधवार की देर रात एक खाद्य पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही गणेश गुप्ता को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया था। चोलापुर पुलिस ने बीते रविवार की देर रात गोला गांव स्थित एक बगीचे से दो पिकअप से सरकारी खाद्यान्न पकड़ा था।

73 बोरी खाद्यान्न की पकड़ी गई थी कालाबाजारी

आपूूर्ति निरीक्षक सीपी श्रीवास्तव के अनुसार 73 बोरी खाद्यान्न की कालाबाजारी पकड़ी गई थी। इसके अलावा भी अक्सर गोदाम व कोटे की दुकानों के बीच खाद्यान्न कालाबाजारी के मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि इस बार प्रशासन ने कार्रवाई कर संदेश दे दिया है कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है उनमें कुछ ने नए पदभार को ग्रहण नहीं किया है। वे जुगाड़ में लगे हुए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर 13 अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य विभाजन कर दिया गया है।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

नाम                              पुरानी जगह               नया क्षेत्र

ओमप्रकाश चंद्र               राजातालाब                सदर

रोहित कुमार द्विवेदी      पिंडरा                        डिस्पैच

धर्मवीर सिंह                  सदर                         राजातालाब

जगदीश चंद्र मौर्या          महानगर                   पिंडरा

रतन कुमार सेन            संबद्ध                        बड़ागांव

विपणन निरीक्षक

नाम                         पुरानी जगह                 नया क्षेत्र

कृष्ण कुमार              आराजीलाइन               सेवापुरी

राजेंद्र कुमार              पिंडरा                          चोलापुर

प्रियंका पाठक           चिरईगांव                     आराजीलाइन

बबिता सिंह              सेवापुरी                        हरहुआ

राजेश शुक्ल             संबद्ध                           पिंडरा

कविता शुक्ला           चोलापुर                       काशीविद्यापीठ

कैलाश नाथ             बड़ागांव                        चिरईगांव

बृजेश कुमार            संबद्ध                           महानगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.