Move to Jagran APP

शहर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम बिहा

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 05:11 PM (IST)
शहर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया पैदल मार्च
शहर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता, उन्नाव : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर पैदल मार्च किया। बाद में नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पांच सूत्रीय मांगपत्र ईओ को सौंपा। इस पर ईओ ने 15 दिन में स्थानीय समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

prime article banner

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों ने पैदल मार्च कर समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री को संबोधित कर अधिशासी अधिकारी राम पूजन श्रीवास्तव को सौंपे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में गृहकर व जलकर में की गई अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर रोष जताया। साथ ही जलकर व जलमूल्य को एक ही मद के दो टैक्स निर्धारित करके नोटिस थमाए जाने पर नाराजगी जताई गई। जलकर के अलावा जलमूल्य 50 रुपये प्रतिमाह लेना पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को कहा गया। इसके अलावा वर्षों से शहर के अधिकांश खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने, शहर में मार्गप्रकाश के लाइटों की खरीद में शासन द्वारा निर्देशित कंपनी से खरीदारी न होने और अब सप्लाई व रिपेयरिग कार्य ठप होने की बात कही गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, महामंत्री राजेश कुमार लालू, जिला उपाध्यक्ष आदित्य जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, प्रियंका सिंह, नगर अध्यक्ष देवेंद्र शंकर बाजपेई, युवा अध्यक्ष निशेष उर्फ डब्बू जायसवाल, शिवांग मिश्र, निशांत शुक्ला रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.