Move to Jagran APP

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से ही होता है जीवन का कल्याण : देवकीनंदन

जागरण संवाददाता उन्नाव शेखपुर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निक

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से ही होता है जीवन का कल्याण : देवकीनंदन
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से ही होता है जीवन का कल्याण : देवकीनंदन

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शेखपुर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सदर विधायक सपरिवार शामिल हुए। श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने भागवत कथा के महात्म्य का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया। कथा की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी कथा का श्रवण किया।

loksabha election banner

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कथा की शुरुआत करते हुए कहाकि उन्नाव की इस धरती से विभिन्न चैनलों के माध्यम से पूरा विश्व जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वेद व्यास जी महाराज ने श्रीमद्भगवत कथा में लिखा है जिसके करोड़ों-करोड़ों जन्मों के पुण्य एकत्रित हो जाते है वो व्यक्ति भागवत कथा सुनता है। भागवत को सुनने का फल है ये भागवत कल्प वृक्ष है। आप जिस मनोरथ के साथ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करेंगे आपके उस मनोरथ की सिद्धि होगी आप अगर निर्धन है धन की इच्छा लेकर सुनेंगे तो धनवान होंगे। रोगी है निरोगी काया की इच्छा लेकर अगर कथा सुनेंगे तो निरोगी काया प्राप्त होगी। कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। व्यास जी ने जब इस भगवत प्राप्ति का ग्रंथ लिखा, तब भागवत नाम दिया गया। बाद में इसे श्रीमद् भागवत नाम दिया गया। इस श्रीमद् शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छुपा हुआ है श्री यानी जब धन का अहंकार हो जाए तो भागवत सुन लो, अहंकार दूर हो जाएगा। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो। केवल सुनो ही नहीं बल्कि भागवत की मानों भी। सच्चा हिदू वही है जो कृष्ण की सुने और उसको माने, गीता की सुनो और उसकी मानों भी, माता-पिता, गुरु की सुनो तो उनकी मानो भी तो आपके कर्म श्रेष्ठ होंगे और जब कर्म श्रेष्ठ होंगे तो आप को संसार की कोई भी वस्तु कभी दुखी नहीं कर पायेगी। श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कपिल देवहूती संवाद, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र का वृतांत सुनाया जाएगा। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान आयोजित कथा दो से आठ दिसंबर तक प्रतिदिन शेखपुर करोवन मोड़ पर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। यजमान अंशु गुप्ता रहे। कथा पंडाल में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साधना दीक्षित जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, पुनीता दीक्षित, नीता, जयंती, गुड़िया, रेखा, रश्मि सहित हजारों लोगों ने कथा सुनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.