Move to Jagran APP

संघ कार्यकर्ता को सौंपी गई भाजपा की कमान

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से चल रही गहमा-गहमी पर प्रदेश नेतृत्व ने विराम लगा दिया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और वर्तमान में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर रावत को भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:08 AM (IST)
संघ कार्यकर्ता को सौंपी गई भाजपा की कमान
संघ कार्यकर्ता को सौंपी गई भाजपा की कमान

जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कई दिनों से चल रही गहमा-गहमी पर प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन 'गोपाल' द्वारा जारी सूची ने विराम लगा दिया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री और मुख्यालय प्रभारी अवध क्षेत्र राजकिशोर रावत को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 लोगों ने नामांकन कराया था जिसमें भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था। जिलाध्यक्ष पद के लिए बहुत अधिक नामांकन होने और आपसी सहमति के आसार न दिखने पर संगठन जिला चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार ने प्रदेश नेतृत्व को नामांकन सूची प्रेषित कर निर्णय लेने को कहा था। प्रदेश नेतृत्व को सूची भेजे जाने के बाद जिलाध्यक्ष पद को लेकर वरिष्ठ नेताओं में जोर आजमाइश का दौर चल रहा था। बुधवार रात प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन गोपाल ने राजकिशोर रावत को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।

संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक राजकिशोर रावत संगठन और संघ के कई पदों पर रहकर काम कर चुके हैं। मूलत: शुक्लांगज के इंद्रानगर निवासी रावत के लखनऊ आवास पर बधाई देने वालों का तांता रहा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद डॉ. साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर, स्नातक विधायक अरुण पाठक, पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह, निवर्तमान श्रीकांत कटियार, राधेश्याम रावत, आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा, सरोज सिंह चौहान, अनुराग अवस्थी, गोरेलाल दीक्षित, केडी त्रिवेदी, रामचन्द्र वर्मा, सौरभ बाजपेई, बिपिन मिश्रा, रामचन्द्र गुप्ता, विमला कुरील आदि ने हर्ष जातते हुए फोन पर उन्हें बधाई। मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि उनके लखनऊ से जिला आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.