आज जलेगा रावण, दशहरा मेला सूना
जागरण संवाददाता उन्नाव सैकड़ों वर्ष बाद यह पहला मौका है जब शहर को दशहरा मेला कोरो
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सैकड़ों वर्ष बाद यह पहला मौका है जब शहर को दशहरा मेला कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। इसबार दशहरा मेला नहीं लगा है। परंपरागत रूप से विजय दशमी के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा को रावण पुतला दहन की परंपरा है जिसका निर्वाह किया जाएगा। शनिवार को रावण वध और पुतला दहन किया किया जाएगा। वहीं साकेत धाम में लक्ष्मण शक्ति तो श्रीरामलीला वकील संघ की रामलीला में केवट संवाद लीला का मंचन किया गया। साकेत धाम और श्रीराम लीला वकील संघ द्वारा श्रीराम लीला के मंचन का आयोजन कराया जा रहा है। दोनों ही रामलीला मैदानों पर रावण का पुतला जलाया जाएगा। साकेत धाम में कानपुर के कारीगरों ने 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया है। जो ढाल-तलवार से लैस होगा उसकी आंखों से अंगारा के रूप में लाल बल्ब की रोशनी भी होगी। साकेत धाम में चल रही श्रीराम लीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। उधर वकील संघ के रामलीला मंच पर ाीराम केवट संवाद से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर यादव और श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि शनिवार को श्रीराम-रावण युद्ध का मंचीय अभिनय करने के बाद रावण पुतला का दहन किया जाएगा।