Move to Jagran APP

राजीव सिंह बने निर्विरोध महामंत्री, अध्यक्ष के लिए होगी जंग

संवाद सहयोगी हसनगंज तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में होने से चुनाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 06:51 PM (IST)
राजीव सिंह बने निर्विरोध महामंत्री, अध्यक्ष के लिए होगी जंग
राजीव सिंह बने निर्विरोध महामंत्री, अध्यक्ष के लिए होगी जंग

संवाद सहयोगी, हसनगंज : तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में होने से चुनाव कड़ा होने पूरी संभावनाएं हैं। महामंत्री, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री मीडिया प्रभारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव 10 अगस्त को होगा। तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए दाताराम शुक्ला, ब्रह्मादीन रावत और महेश प्रसाद दीक्षित चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिससे त्रिकोणीय कड़ाके की टक्कर होना तय हो गया है। जबकि, राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू दादा को निर्विरोध महामंत्री के पद के लिए चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह और धीरेंद्र कुमार सिंह आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह और विनोद रावत के बीच जंग होगी। चुनाव प्रभारी अंब्रानंद शुक्ला ने बताया कि मतदान 10 अगस्त को होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.