वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, किसानों ने बचाया
संवाद सूत्र परियर जीवनलीला समाप्त करने के उद्देश्य से वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा पुल के
संवाद सूत्र, परियर: जीवनलीला समाप्त करने के उद्देश्य से वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा पुल के बैरियल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को गंगा में छलांग लगाता देख किसानों की मदद से किसी प्रकार बाहर निकाला।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में परियर बिठूर मार्ग पर गंगा पुल से भोर पहर एक लगभग 65 वर्षीय महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाता देख गंगा पुल बैरियर पर मौजूद चौकी इंचार्ज कृष्णा नन्द पाण्डेय ने महिला को बचाने के लिए आवाज लगाई और खुद भी उसी ओर भागे। पुलिस की आवाज सुन गंगा रेती में काम कर रहे किसानों ने किसी प्रकार से महिला को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस की पूछताछ में महिला अपना नाम व पता नहीं बता सकी। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा ले महिला की फोटो डाल जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। जिसके कुछ समय में उक्त महिला की जानकारी थाना माखी के गांव डीहा की शिवरानी( 65) पत्नी स्व छुन्नू के रूप में हुई। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद वृद्ध महिला का पुत्र व बहू पुलिस चौकी परियर आकर बताया कि मेरी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसका इलाज कानपुर में डॉक्टर के यहां चल रहा है। पुलिस ने वृद्ध महिला के पुत्र राम बाबू गोस्वामी से लिखित पत्र लेकर महिला को पुत्र के सुपुर्द कर दिया।