Move to Jagran APP

दिल्ली की सर्दी से ठंडा होने लगा नवंबर

जागरण संवाददाता उन्नाव दिल्ली में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और दक्षिण-पश्चिम हवा का दबाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 01:55 AM (IST)
दिल्ली की सर्दी से ठंडा होने लगा नवंबर
दिल्ली की सर्दी से ठंडा होने लगा नवंबर

जागरण संवाददाता, उन्नाव : दिल्ली में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और दक्षिण-पश्चिम हवा का दबाव बनने से पश्चिम से मैदानी भागों में ठंड का प्रवेश हो गया है। दिल्ली की सर्द हवा ने मैदानी भागों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी का नतीजा है कि कि नवंबर का पहला सप्ताह पिछले छह साल में ठंडा होने जा रहा है। यही नहीं नवंबर के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

इस वर्ष ठंड का मिजाज बदला हुआ है। हिमालय की पर्वत श्रंखला से चलने वाली ठंडी हवा उत्तराखंड के रास्ते प्रदेश में ठंड की दस्तक देती थी। इस कारण पूर्वांचल से ठंड धीरे-धीरे मैदानी भागों में बढ़ती थी। इस बार दिल्ली से ठंड प्रदेश में आ रही है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से दिल्ली और पंजाब ठंडे होने लगे हैं और दक्षिण-पश्चिम की हवा से ठंडी हवा पश्चिम रास्ते मैदानी भागों में पहुंच रही है। इसी कारण नवंबर का पहला सप्ताह पिछले 6 साल बाद ठंडा हो रहा है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया है जो संकेत दे रहा है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में तक यह 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। साथ ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री हो जाएगा। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले एक हप्ते में प्रदेश में दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि इन दिनों औसतन रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच और दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है।

एक्सप्रेस वे पर दिख रहा कोहरे का असर

जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरा का असर दिखने लगा है। सुबह 5 से लेकर 8 बजे तक दृश्यता 40 से 50 मीटर बनी हुई है। इस कारण वाहन सवारों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी कोहरा का असर है। वाहन सवारों को कोहरा होने के कारण संभल कर वाहन चलना पड़ रहा है।

-----

गुरुवार को तापमान पर नजर

अधिकतम तापमान- 27 डिग्री

न्यूनतम तापमान- 14 डिग्री

दृश्यता - 40 से 50 मीटर

औसत तापमान- 22 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.