नहर में उतराता मिला महिला का निवस्त्र शव
नहर में उतराता मिला महिला का नग्न शव
नहर में उतराता मिला महिला का निवस्त्र शव
संसू, आसीवन (उन्नाव): शारदा नहर में महिला का निवस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना क्षेत्र के सरंम्भा गांव के लोग सोमवार को मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने शारदा नहर आसीवन ब्रांच पुल के निकट 25 वर्षीय महिला का नग्न शव उतराता देखा। कुछ देर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान की कोशिश की। शव सड़ा गला होने से पहचान नहीं हो पाई। महिला हाथ में लाल रंग की चूडियां पहने है। चर्चा हत्या कर शव फेंके जाने की है। पुलिस ने शव 7-8 दिन पुराना बता बहकर आने की बात कही है। पहचान के लिए आसपास के जिलों व थानों में सूचना भेजने के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।