कानपुर के व्यापारी को भूमाफिया ने बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज
संवाद सहयोगी शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा के डकारी गांव में भूमाफिया
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा के डकारी गांव में भूमाफिया ने कानपुर के व्यापारी को बंधक बना लिया। उन्हें बचाने पहुंचे दर्जा प्राप्त एक मंत्री के पीआरओ को भी दबंगों ने बंधक बनाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र श्यामनगर के रहने वाले व्यापारी मो. रिजवान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी डकारी गांव त्रिभुवन खेड़ा में जमीन है। कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी होने पर जब वह 18 अक्टूबर को गांव पहुंचे तो रामनरेश उर्फ लाला पुत्र महादेव सिंह व उसके साथी कन्हैया सिंह उर्फ दद्दन ने उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार में एक दर्जा प्राप्त मंत्री के पीआरओ को फोन पर जानकारी दी। वह लखनऊ से कानपुर लौट रहे थे। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर वह भी मदद के लिए गांव पहुंच गए। दबंगों ने उन्हें भी बंधक बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने रामनरेश को पकड़ लिया। गंगाघाट कोतवाल अरविद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बीते मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जाजमऊ चौकी इंचार्ज राज कुमार सरोज को सौंप दी गई है।