केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
जासं उन्नाव हिदी पखवारा समारोह के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय में हिदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
जासं, उन्नाव : हिदी पखवारा समारोह के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय में हिदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महिपाल सिंह प्राचार्य ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और दीप प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन नृपेंद्र कुमार पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारा हिदी पखवारे के दौरान किया गया एक सराहनीय प्रयास है। निश्चित रूप सभी छात्रों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी साबित होगा। अजय कुमार सक्सेना उप प्राचार्य ने प्रदर्शनी के दौरान पुस्तकों की प्रस्तुति को सराहा तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उदय राज, आदित्य कुमार गुप्ता, आशुतोष पांडे, प्रमोद कुमार, रत्नेश शंकर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार शुक्ला, मुकेश कुमार महेश्वरी व सुधांशु वर्मा सहित अन्य सभी शिक्षकों एवं छात्रों का प्रदर्शनी में आगमन हुआ और सभी ने नई पुस्तकों की जानकारियां प्राप्त कर लाभ उठाया।