ईओडब्ल्यू ने ग्राहक बनकर वस्तुओं की कीमत आंकी
जागरण संवाददाता उन्नाव कंपोजिट ग्रांट घोटाले की परतें उखाड़ने में लगी ईओडब्ल्यू का नग
जागरण संवाददाता, उन्नाव : कंपोजिट ग्रांट घोटाले की परतें उखाड़ने में लगी ईओडब्ल्यू का नगर क्षेत्र में दूसरे दिन भी डेरा रहा। शुक्रवार को जांच निरीक्षकों ने मां वैष्णो व अन्य एजेंसियों से खरीदी गई वस्तुओं की कीमत की असल बाजारी कीमत आंकी। ग्राहक बनकर टीम इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन की दुकानों पर पहुंची। ईओडब्ल्यू के अनुसार उन्नाव व लखनऊ के बाजार से वस्तुओं की कीमत का आंकलन किया गया है। मुख्यालय आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। जांच निरीक्षक केएच खां के अनुसार पांच सदस्यीय टीम में अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राजकुमार सिंह आदि रहे। गुरुवार को बिछिया, नवाबगंज व नगर क्षेत्र के स्कूलों की जांच करते हुए कंपोजिट ग्रांट से खरीदी कई वस्तुओं के बिलों का सत्यापन हुआ था। वस्तुओं की जो कीमतें बिलों में दर्शाई गई है, वह बाजारी कीमत से आंकी गई। कई बिदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आख्या मुख्यालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। फिलहाल, दिशा निर्देशों के तहत कंपोजिट ग्रांट घोटाले की जांच की जा रही है। अलग-अलग बाजार से वस्तुओं की कीमत का आकलन किया जा रहा है।