गांधी के जीवन दर्शन पर चलकर करें समाज सेवा
जागरण संवाददाता उन्नाव आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मं
जागरण संवाददाता, उन्नाव : आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों पर सत्य अहिसा के पुजारी महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया किया गया। वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं का मत था कि गांधी जी के जीवन दर्शन से सीख लेकर समाज सेवा करें। सत्य अहिसा के मार्ग पर चलने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
हसनगंज मंडल की गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि गांधी जी सत्य व अहिसा के पुजारी थे लेकिन उन्होंने कहाकि डर और हिसा में आपको किसी एक को चुनना पड़े तो आप हिसा को चुने किसी से डरे नहीं। विधायक बृजेश रावत, पूर्व राज्य मंत्री मस्तराम, क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित आदि ने बापू के जीवन दर्शन को आत्मसात करने पर बल दिया। बांगरमऊ नगर में भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोविद कुशवाहा ने की। मोहन के पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने कहा गांधी जी के विचारों पर ही सभी को चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। ब्लाक हिलौली स्थित नंदेश्वर मंदिर परिसर में विधायक अनिल सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मोतीनगर में नगर मंडल की गोष्ठी को भाजपा के जिला महामंत्री नूतन सिंह ने कहा कि बापू ने राष्ट्र सेवा छुआछूत भेदभाव को मिटाने के लिए जीवन पर्यंत काम किया। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी ने सभी का स्वागत किया।