संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस बढ़ा रही जनाधार
जागरण संवाददाता उन्नाव कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए चल रहे संगठन सृजन अभि
जागरण संवाददाता, उन्नाव : कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए चल रहे संगठन सृजन अभियान को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने को कहा गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक हरि प्रसाद कुरील ने कहा कि सृजन अभियान के जरिए पार्टी में कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं और वह मजबूत हो रही है। इस मौके पर हरि प्रसाद कुरील, चंदन लाल त्रिपाठी, मिर्जा समद यार बेग को सम्मानित किया गया। बैठक में अध्यक्षता अरुण कुशवाहा व संयोजन युसुफ रफी फारुखी ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, दिनेश शुक्ला, विश्वास निगम, चंद्र प्रकाश छुन्ना, मंजू कुरील, कृष्णपाल सिंह, कैप्टन दिनेश, राकेश द्विवेदी, राजीव रत्न राजवंशी आदि मौजूद रहे।
--------
बैठक कर सरकार को घेरा
अचलगंज: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर हाई कमान के निर्देश पर कांग्रेस गांव-गांव संगठन की बैठक कर अपनी पार्टी मजबूत करने में लगी है। रविवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य जंग बहादुर सिंह ने गंगा कटरी के गांव मालमाऊ में बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर किसान विरोधी बताया। कांट्रैक्ट खेती को किसान विरोधी व एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की गयी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, निवर्तमान प्रधान प्रेम शंकर, राम किशोर, राजबीर व प्रताप नारायण बाजपेयी मौजूद रहे। संसू