केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का कर रही उत्थान
जागरण संवाददाता उन्नाव भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने सोमवार को पाटी
जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा कार्यसमिति की बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत कर पार्टी की रीति नीति और योजनाओं की जनजन को जानकारी देन को कहा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में अमन व शांति लाना चाहते हैं। जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। उनके साथ रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की घर-घर जाकर जानकारी दें। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां समझाईं, एवं पार्टी में जुड़कर उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अजय सिंह कोरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंक आर्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर रतन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विमला कुरील, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोरी, जिला महामंत्री प्रमोद पासी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप लश्करी, दिनेश गौतम, सभासद राकेश रावत, दीपक रावत रहे। इसके पूर्व नवाबगंज में जिलापंचायत सदस्य अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।