उपचुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी ब्राह्माण महासभा
जागरण संवाददाता उन्नाव अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी न
जागरण संवाददाता, उन्नाव : अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार में किए जा रहे ब्राह्माण विरोधी कृत्यों का जवाब उपचुनाव में महासभा के सदस्य देंगे। हमारा संगठन ब्राह्माणों के लिए हर समय खड़ा है।
रविवार को कानपुर जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में गदनखेड़ा बाईपास पर जोरदार स्वागत किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि हमारा संगठन ब्राह्माण हितों के लिए संघर्षरत है। यूं तो संगठन सीधे तौर पर राजनीतिक नहीं है, लेकिन प्रदेश में ब्राह्माणों का उत्पीड़न और दमन किया जा रहा है, इसलिए सरकार को सबक सिखाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। उपचुनाव में जहां भी ब्राह्माण प्रत्याशी हैं संगठन के लोग उन्हें मजबूत करने में जुटे हैं। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष गोलू मिश्र, सूरज भदौरिया, लकी भट्ट, प्रवेश दुबे, मनोज पाण्डेय, मीत अग्निहोत्री, कुलदीप बाजपेयी, अमितधर द्विवेदी आदि लोग प्रमुख रहें।