Move to Jagran APP

नारी शक्ति का ब्राह्माण महासभा ने किया सम्मान

जागरण संवाददाता उन्नाव शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र पर ब्राह्माण महासभा ने नारी शक्ति क

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 02:05 AM (IST)
नारी शक्ति का ब्राह्माण महासभा ने किया सम्मान
नारी शक्ति का ब्राह्माण महासभा ने किया सम्मान

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र पर ब्राह्माण महासभा ने नारी शक्ति की आराधना करते हुए हुए सम्मानित किया। भारतीय संस्कृति में आदि काल से ही नारी को सम्मानित स्थान दिया गया है। भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रही नारी शक्तियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि हमारी पुलिस विभाग की बहने पहले से ही पूज्यनीय हैं। वे अपनी सेवा के रूप में समाज में घूम रहे महिषासुरों से सीधे तौर पर लोहा ले रही है। उनका सम्मान ही नहीं पूजा की जानी चाहिए। महासभा जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने पहुंचे जहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मीत अग्निहोत्री, आशीष त्रिपाठी, सुजीत पांडे, आलोक शुक्ला, मनोज पांडे, जीतू दीक्षित, प्रवेश दुबे, लकी भट्ट, अमन द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, मोहित, दीपक शर्मा, सूरज सिंह, सौरभ आदि पदाधिकारी उनके साथ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.