Move to Jagran APP

भाजपा सांसद ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता उन्नाव भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस सपा और बसपा को

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 09:00 PM (IST)
भाजपा सांसद ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा सांसद ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस, सपा और बसपा को सीधे निशाने पर लेते हुए कहाकि कांग्रेस एक परिवार, बसपा एक घर और सपा एक विशेष जाति की हिमायत तक सीमित पार्टी है। जबकि, भाजपा की एक विचारधारा है वह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी सरकार के मुखिया मोदी और योगी सभी वर्ग, जाति और धर्म के लोगों के लिए समान रूप से काम कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक कर भाजपा जन-जन के दिलों में समा चुकी है।

loksabha election banner

सांसद पाठक सोमवार को कब्बाखेड़ा के एक रिसार्ट में आयोजित सदर विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा आयोजित सम्मेलन में उन्होंने भाजपा की रीतियो-नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाला कल सुनहरा हो इसलिये देश व प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्थापक स्व. डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। आज मोदी अनुच्छेद 370 व आर्टिकल 35 ए हटाकर उनका सपना साकार किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग ने हमेशा समाज को दिशा देने का काम किया है। वह भी भाजपा के साथ हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भाजपा की योजनाओं को गिनाया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहाकि भाजपा संगठन का लक्ष्य ही सेवा है। कोविडकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवाओं के साथ सदर विधायक द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व रऊकरना, बौनामऊ, थाना, दोस्ती नगर, अब्बासपुर, कब्बा खेड़ा में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद पाठक का जोरदार स्वागत किया। सदर विधायक ने शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। बार अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, कवि उमाशंकर यादव, विष्णु सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सुरेंद्र जायसवाल, अनुराग अवस्थी, भानू मिश्रा, दिनेश गुप्ता, मिथलेश यादव, साधना दीक्षित आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.