भागवताचार्य ने जानकीकुंड और बलखंडेश्वर बाबा के दरबार में टेका माथा
संवाद सूत्र परियर भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने परियर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तप
संवाद सूत्र, परियर : भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने परियर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली पौराणिक स्थल जानकी कुंड पहुंचकर मंदिर में माता जानकी के दर्शन किये। उसके बाद बाबा बलखंडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर विश्वकल्याण की कामना की।
मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे परियर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली जानकीकुंड परियर मंदिर में स्थापित माता जानकी की मूर्ति के दर्शन करने पहुंचे। भागवत कथावाचक देवकी नंदन ने मां जानकी के दर्शन कर आरती पूजन किया। बाद में सीता रसोई के दर्शन करने के बाद मंदिर प्रांगण में उपस्थित भक्तों से जानकी कुंड की पौराणिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे पौराणिक स्थल के दर्शन से मेरा जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने बाबा बलखंडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन अर्चन के साथ विश्वकल्याण की कामना की। सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला प्रभारी भाजपा कमलेश मिश्रा, अरुण सिंह, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, दिनेश तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी, मीनू पांडेय, योगेंद्र तिवारी, आलोक तिवारी, लालता प्रसाद सहित सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही।