भूमिधरी की जमीन पर निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया
संवाद सूत्र भगवंत नगर कस्बा भगवंत नगर में भूमिधरी जमीन पर निर्माण ने गुरुवार को उस समय तूल
संवाद सूत्र, भगवंत नगर : कस्बा भगवंत नगर में भूमिधरी जमीन पर निर्माण ने गुरुवार को उस समय तूल पकड़ लिया जब सपा एमएलसी के पत्र पर डीएम के आदेश के पर सक्रिय हुए प्रशासन ने धार्मिक उन्माद का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।े दोनों पक्षों के साथ बैठक कर दस दिन में विशेष समुदाय के लोगों को ईदगाह की भूमि के कागजात व तब तक निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही। एडीएम की बात पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।
कस्बा भगवंत नगर में बिहार बक्सर मार्ग पर लाल बहादुर पब्लिक स्कूल के सामने अवनीश शुक्ला व अरुण शुक्ला की पैतृक भूमिधरी भूमि संख्या 207 अ स्थित है। भूमि पर करीब एक सप्ताह पूर्व अवनीश शुक्ला ने चार दुकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था। निर्माण शुरू होते ही विशेष समुदाय के लोगों ने इसे ईदगाह की भूमि बताई थी। वहीं बीते मंगलवार को सपा एमएलसी सुनील सिंह का पत्र डीएम को मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने अवनीश शुक्ला से काम रोकने और विशेष समुदाय के मुकदमे में हुए आदेश का भूमि संख्या 207 अ में कोई दखल न होने संबंधी प्रश्नोत्तरी लाने के बाद ही काम शुरू करने की चेतावनी दी थी। बुधवार को अवनीश शुक्ला द्वारा एडीएम, एसडीएम व सीओ को न्यायालय से लाई हुई प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा दी गई थी। अधिकारियों के मौखिक आदेश पर गुरुवार को पुन: निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लगभग 11 बजे प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक बिहार को मौके पर भेजकर एक बार फिर काम रोकने का आदेश दिया। करीब 1 बजे एडीएम राकेश कुमार व एएसपी विनोद कुमार पांडेय मौके पर आए। पुलिस चौकी परिसर में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर जब भूमि संबंधी कागजातों का अध्ययन किया तो विशेष समुदाय के लोगों ने वही कागजात दिखाए जिनमें भूमि संख्या 207 या 207 अ का कोई भी जिक्र नहीं था। एडीएम राकेश कुमार ने विशेष समुदाय के लोगों को 10 दिन का समय देते हुए संबंधित भूमि के कागजात प्रस्तुत करने की बात कही। जबकि, अवनीश कुमार से 10 दिन तक कोई भी निर्माण कार्य न कराने की बात कही।