अपर मुख्य सचिव ने धान क्रय केंद्र पहुंच की पड़ताल
जागरण टीम उन्नाव जिला नोडल प्रभारी व अपर मुख्य सचिव मुकुल सिघल सोमवार अपराह्न सिकंदरपुर
जागरण टीम, उन्नाव : जिला नोडल प्रभारी व अपर मुख्य सचिव मुकुल सिघल सोमवार अपराह्न सिकंदरपुर कर्ण के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने एक किसान से खेती और पैदावार से संबंधित सवाल किए। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति की पड़ताल की।
सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे मुख्य सचिव मुकुल सिघल धान क्रय केंद्र पहुंचे। इस दौरान गौरी तिरभान निवासी राम कुमार के धान की तौल हो रही थी। अपर सचिव ने किसान से खेती से संबंधित कई प्रश्न कर किसान की आर्थिक स्थित का जायजा लिया। इसके बाद तौला जा रहा धान किसान का ही है या किसी व्यापारी का है। इसकी पड़ताल के लिए डीएम रवींद्र कुमार ने पीडी व एक अन्य अधिकारी को घर जाकर पड़ताल के आदेश दिए। क्रय केंद्र प्रभारी रुचिका प्रजापति, उप संभागीय विपणन अधिकारी राजीव कुलशेष्ठ ,उप जिलाधिकारी सदर अक्षत वर्मा, बीडीओ चंद शेखर सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। किसान ने हर सवाल का जवाब हां में दिया
क्रय केंद्र निरीक्षण को पहुंची अधिकारियों की टीम को देख कर धान बेचने आया किसान राम कुमार हड़बड़ा गया। हर बात में हां ,सब ठीक है। हर सवाल का उत्तर देता रहा।कोई शिकायत पूछने पर भी यही कहा। इस पर अपर सचिव सिघल ने कहा जब सब कुछ ठीक है तो काम यहां अच्छा हो रहा है। डीएम साहब चुनाव में खड़े होंगे, वोट दोगे, किसान के हां कहने पर सब हंस कर चल दिए। नए कृषि कानून पर ली जानकारी
वहीं नवीन गल्ला मंडी में भी निरीक्षण कर मक्का एवं धान खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी केंद्र प्रभारी से ली। जिस पर वहां पर उपस्थित किसानों से होने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में नोडल अधिकारी ने जानकारी ली। नवीन गल्ला मंडी़ में ही उपस्थित अड़तिया श्री शिव शंकर लोधी से किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी ली, जिस पर शिव शंकर लोधी ने बताया कि जनपद उन्नाव में किसानों में नए कृषि कानून को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। बिचपरी में भी नोडल अधिकारी ने क्रय केंद्रों को देखा। वहां पर व्यवस्था ठीक मिली। समीक्षा बैठक में एफसीआइ की
धीमी खरीद पर जताई नाराजगी
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिघल ने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन धान क्रय केंद्रों की विभिन्न क्रय एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण भवन में अब तक धान खरीद के बारे में विस्तार से चर्चा की। नोडल अधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ से जनपद में किसानों से धान क्रय हेतु कितने किसानों ने पंजीकरण कराया तथा लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एफसीआइ की धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 53 प्रतिशत होने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए दो दिन के अंदर लक्ष्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्र बिछिया के प्रभारी की ड्यूटी स्थायी तौर पर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लापरवाही पर मुकदमा दर्ज किया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी डा राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, जिला विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ एवं विभिन्न धान क्रय एजेंसियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।