होम आइसोलेशन में रहकर 50 फीसद संक्रमितों ने जीती जंग
जागरण संवाददाता उन्नाव कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने का ग्राफ तो बढ़ा ही है। कोरोना पॉजिटिव लोग डॉक्टरों की सलाह पर चलकर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी स्वस्थ हो रहे हैं। होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में 463 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया जिनमें शनिवार तब 285 स्वस्थ हो चुके हैं। बुखार और ऑक्सीजन पर रखना होता ध्यान होम आइसोलेट मरीजों के लिए यह अनिवार्य है कि उनके पास डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर हो। इनकी निगरानी में लगे चिकित्सक मरीज को सलाह देते हैं कि दिन में कम से कम चार बार ऑक्सीजन और बुखार लेकर उसका रिकार्ड चार्ट बनाएं। डॉक्टर फोन पर इसकी जानकारी भी लेते हैं।
जागरण संवाददाता, उन्नाव : कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने का ग्राफ तो बढ़ा ही है। कोरोना पॉजिटिव लोग डॉक्टरों की सलाह पर चलकर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी स्वस्थ हो रहे हैं। होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में 463 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया जिनमें शनिवार तब 285 स्वस्थ हो चुके हैं।
बुखार और ऑक्सीजन पर रखना होता ध्यान
होम आइसोलेट मरीजों के लिए यह अनिवार्य है कि उनके पास डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर हो। इनकी निगरानी में लगे चिकित्सक मरीज को सलाह देते हैं कि दिन में कम से कम चार बार ऑक्सीजन और बुखार लेकर उसका रिकार्ड चार्ट बनाएं। डॉक्टर फोन पर इसकी जानकारी भी लेते हैं।