Move to Jagran APP

केहका अबकी बार टिकटवा मिलत बा..

मंगलवार की सुबह धूप के साथ ही लोगों के चेहरे भी खिल उठे। इस कारण रोजमर्रा के कामकाज निपटा लोग जल्द ही खाली हो गए। एक-एक कर वे कस्बा स्थित लाल जी मौर्य की दुकान पर पहुंचने लगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 11:27 PM (IST)
केहका अबकी बार टिकटवा मिलत बा..
केहका अबकी बार टिकटवा मिलत बा..

सुलतानपुर: तापमान का पारा भले ही नीचे लुढ़क रहा है, लेकिन गंवई बाजारों व कस्बों में राजनीतिक माहौल गर्म है। मंगलवार की सुबह धूप के साथ ही लोगों के चेहरे भी खिल उठे। इस कारण रोजमर्रा के कामकाज निपटा लोग जल्द ही खाली हो गए। एक-एक कर वे कस्बा स्थित लाल जी मौर्य की दुकान पर पहुंचने लगे। हाथ में चाय का गिलास और चुनावी चर्चा शुरू हो गई।

loksabha election banner

पहले से दुकान पर बैठे डा. राकेश मिश्र चाय की चुस्कियां लेते हुए बोले कि 'कोरोना काल मा सबका खूब फ्री मा राशन मिला, दवाई मिली अउर वैक्सीन लाग।' इतने में रामलौट यादव बोल पड़े, 'हां बतिया तव सही बा, लेकिन चुनौना कय का हाल बा, केहका अबकी बार टिकटवा मिलत बा।' इतने में राममिलन मिश्र तपाक से बोल पड़े कि 'सही कहत अहा, अबकी बार सोच-समझ के वोट देय का बा।'

इसी बीच ईश नारायन द्विवेदी, सरपंच तिवारी, हनुमान मौर्य भी दुकान पर पहुंचते हैं। चुटकी लेते हुए बोल पड़े, 'चहिया मिली की नाही।' चाय मिली तो हनुमान बोल पड़े, 'पंचव अबकी चुनाव ताव बड़ा रोचक बा। टिकटवा नाय फाइनल बा, लेकिन सबै अपने का प्रत्याशी बताय घर-घर जाय लागेन। ई तव चुनाव अहै, जीते के बाद केहू नाय देखात..।'

अ‌र्द्धसैनिक बल ने किया मार्च

सुलतानपुर: विधानसभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के उद्देश्य से अ‌र्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने मार्च किया। शांति और सुरक्षा का अहसास कराया। अधिकारियों ने लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।

सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज के नेतृत्व में जवानों ने पांडेयबाबा बाजार, मोतिगरपुर, ढेमा, पेमापुर, कालीगंज, चौरे में मार्च किया। थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा भी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.