Move to Jagran APP

प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस व सपा नेताओं पर मुकदमा

पेपर लीक की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र रणजीत सिंह सलूजा व एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष मानस तिवारी कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:16 PM (IST)
प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस व सपा नेताओं पर मुकदमा
प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस व सपा नेताओं पर मुकदमा

सुलतानपुर : शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में प्रदर्शनकर सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने वाले कांग्रेस व सपा के कई नेता समेत कार्यकर्ताओं पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

रविवार को पेपर लीक की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा व एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष मानस तिवारी कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सीएम का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया गया। पुलिस सभी को वाहन में भरकर पुलिस लाइन लेकर चली गई थी। देर रात 12 ज्ञात व 20 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सोमवार को भी सपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि सपा के चार नामजद व आठ नेताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पढ़ें अन्य खबरें.. टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

सुलतानपुर : टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। युवजन सभा, यूथ बिग्रेड, लोहिया वाहिनी व छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गए। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रविवार को कांग्रेस के प्रदर्शन से सीख लेते हुए एसपी कार्यालय से बस अड्डे तक न केवल पुलिस की पेट्रोलिंग होती रही, बल्कि प्रमुख स्थलों पर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए, ताकि प्रदर्शनकारी कहीं पुतला दहन न कर सकें और अराजकता का वातावरण भी न बनने पाए। लेकिन पुलिस व्यवस्था नाकाम हो गई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी निवास के सामने सीएम का पुतला दहन किया।

इस दौरान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रामप्रकाश मौर्य, युवजन सभा प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप यादव, महासचिव मो.अब्बास, उपाध्यक्ष शुभम पाल, राज मिश्रा आदि रहे। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई, बाद में एसडीएम सदर सीपी पाठक उनके बीच आए। उन्होंने राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन लिया। इसमें 15 दिन के अंदर शिक्षक पात्रता परीक्षा को कराने, परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए निश्शुल्क यात्रा, सभी परीक्षार्थियों को बतौर क्षतिपूर्ति पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने आदि की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा सरकार की अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मो.शहजाद, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव गुड्डू, छात्र सभा जिलाध्यक्ष वैभव मिश्र आदि कार्यकर्ताओं सहित कलेक्ट्रेट के समक्ष काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.