Move to Jagran APP

हर चौराहे पर मुस्तैद रहेंगे यातायात पुलिस के जवान

पुलिस लाइन में 48 जवानों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में चल रहा। सात जवानों के हाथ में कमान।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM (IST)
हर चौराहे पर मुस्तैद रहेंगे यातायात पुलिस के जवान
हर चौराहे पर मुस्तैद रहेंगे यातायात पुलिस के जवान

सुलतानपुर : होमगार्ड और पीआरडी जवानों के सहारे चल रही यातायात नियंत्रण व्यवस्था जल्द ही बदली नजर आएगी। हर चौराहे पर यातायात पुलिस के दक्ष जवान तैनात होंगे। इन 48 जवानों का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में अंतिम चरण में हैं। इनमें 36 की तैनाती स्थानीय स्तर पर होगी शेष पड़ोसी जिले अयोध्या भेजे जाएंगे।

loksabha election banner

शहर के लिए जाम अंतहीन समस्या बना हुआ है। हर मुख्य सड़क और चौराहा तकरीबन प्रतिदिन इसकी गिरफ्त में रहता है। हालात यह हो जाते हैं कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग जाता है। एंबुलेंस और अधिकारियों के वाहन भी इस समस्या से जूझते हैं।

प्रभारी यातायात प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु जवानों को यातायात नियंत्रण में दक्ष किया जा रहा है। इनकी तैनाती आधुनिक मोबाइल फोन सेट के साथ की जाएगी। इससे नियम के साथ वाहन संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।

अप्रशिक्षित हाथों में है नियंत्रण व्यवस्था :

यातायात व्यवस्था का संचालन पीआरडी और होमगार्ड जवानों पर आधारित है। संबंधित विभाग की ओर से हर माह इस काम के लिए जवानों को बदलकर ड्यूटी पर लगाया जाता है। ऐसे में इक्का-दुक्का को छोड़ कर चौराहों पर खड़े किए गए ज्यादातर जवानों के लिए यह काम पूरी तरह नया होता है। इन दोनों विभागों के जवानों को यातायात नियंत्रण का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जाता। जटिल स्थितियों में यह जवान यातायात व्यवस्थित करने में विफल होते हैं। होमगार्ड 35 व पीआरडी के 40 जवान यातायात नियंत्रण की ड्यूटी में लगाए गए हैं।

सात जवानों के हाथ में कमान :

बीते तीन साल से निदेशालय की ओर से यहां यातायात पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में यहां सात जवानों के जरिए खानापूर्ति की जा रही है। इनमें तीन जवानों को माघ मेला सहित अन्य वीआइपी ड्यूटी से संबंद्ध किया गया है। प्रशिक्षण ले रहे जवानों की तैनाती और दो व्यस्त चौराहों पर लाइट सिग्नल लगने तथा तीन सड़कों के चौड़ीकरण के बाद उम्मीद है कि जाम से लोगों के निजात मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.