Move to Jagran APP

प्री मानसून की पहली बरसात में शहर तर-बतर

सुबह मौसम रहा सुहाना दोपहर बाद खिली धूप ने बढ़ाई उमस जगह-जगह जलभराव।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM (IST)
प्री मानसून की पहली बरसात में शहर तर-बतर
प्री मानसून की पहली बरसात में शहर तर-बतर

सुलतानपुर : प्री मानसून की आधे की घंटे की झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। हर जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को दो-चार होना पड़ा। सुबह मौसम जहां सुहाना रहा वहीं दोपहर बाद खिली धूप ने उमस बढ़ा दी है।

loksabha election banner

बीते दो तीन दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बदली के कारण उमस का प्रकोप भी बढ़ गया है। सोमवार की रात आई तेज आंधी के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं गई। वहीं बुधवार की भोर से ही आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाएं चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। मानसून की सुगबुगहट देख हर कोई गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठा था। सुबह नौ बजे के करीब तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई तो की लोगों को गर्मी से राहत मिली। आधे घंटे की बारिश से ही शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। पहली ही बरसात में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है।

ऐसे में आगे की बारिश को लेकर समस्या और विकराल होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर के गोपालदास बाबा का पुल, जीएन रोड, करौंदिया, विनोबापुरी, निरालानगर, नयानगर, करौंदिया, दरियापुर, घासीगंज आदि मुहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि धान की रोपाई के लिए यह बरसात काफी मुफीद मानी जा रही है।

बारिश से खेतों का पलेवा करने में आसानी होगी। गन्ना फसल के लिए भी यह बारिश लाभदायक है। सब्जी फसल को भी इससे फायदा होगा। वैज्ञानिक डा. अमरनाथ ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियसा रिकार्ड किया गया है। अगले एक दो दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

आंधी में टूटे पोल, 15 गांवों में आपूर्ति ठप :

दो दिन पूर्व आई आंधी से 40 विद्युत पोल टूट गए, जिससे इलाके के 15 गांव की आपूर्ति बाधित है। तीन दिनों से अंधेरे में रात्रि गुजारने को ग्रामीण मजबूर हैं। गुरुवार की शाम तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद जताई गई है।

शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति के यह विद्युत पोल टूटने से सूर्यभान पट्टी, गरये, बरुआ, हरिहरपुर, करनपुर, मठिया, भरखरी, देवलपुर, गोपालापुर, केशवपुर, श्रीपतिपुर, दहेव गोपाल पट्टी, मुकुंदपुर, सहिनवा, हाटा आदि गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति न होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन तो किसी तरह बीत जाता है, लेकिन भीषण गर्मी में रात्रि में काफी परेशानी होती है। एसडीओ सौरभ उपाध्याय ने बताया कि कुछ पोल बदल दिए गए हैं। कुछ मंगवा कर बदले जा रहे हैं। काम युद्धस्तर पर हो रहा हैं। गुरुवार की शाम तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.