Move to Jagran APP

दिनभर चमका सूरज, शाम को छाए बादल

बरसात नहीं होने से बढ़ी उमस से आमजन बेहाल। शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तापमान।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM (IST)
दिनभर चमका सूरज, शाम को छाए बादल
दिनभर चमका सूरज, शाम को छाए बादल

सुलतानपुर : बीते एक पखवारे से बारिश न होने से गर्मी व उमस चरम पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को चढ़ते पारे के साथ सूर्य की तपन ने लोग बेहाल दिखे। लोगों को कहीं सुकून नहीं मिलता नजर आ रहा है। आलम यह रहा कि कूलर व पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। दिन भर लोग पसीने से तर-ब-तर रहे। वहीं शाम को आसमान में छाए बादलों से मौसम में बदलाव की उम्मीद दिख रही है।

loksabha election banner

कई दिनों से बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को शुक्रवार भी निराशा हाथ लगी। जैसे ही सूर्यदेव चमके, फिर तो तापमान का ग्राफ भी तेजी से चढ़ने लगा। दिन में ही पारा लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। झुलसा देने वाली धूप से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से निकल रहे थे। प्रमुख बाजार जीएन रोड, चौक, शाहगंज, मेजरगंज, लखनऊ नाका, बाटा गली आदि दिन भर सूने रहे। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे लोगों के व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

धान की फसल को पानी की दरकार :

मानसून के तेवर नरम पड़ने से किसानों को भी निराशा हाथ लग रही है। वे आसमान की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे हैं। पानी के अभाव में खेतों में धान की पौध मुरझा रही है तो वहीं सब्जियों की फसल सूख रही है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर मौसम के हालात ऐसे ही रहे तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शाम को झमाझम बारिश से राहत :

शाम होते ही अचानक आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। जिले के पूर्वी-उत्तरी छोर के सीमावर्ती दोस्तपुर, अखंडनगर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि शनिवार से बारिश की संभावना बन रही है। बरसात होने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.