कांग्रेस के लिए हिदू-मुस्लिम देश की दो आंखें: डॉ. संजय सिंह
सुल्तानपुर: कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से खुर्शीद क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया ग
सुल्तानपुर: कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से खुर्शीद क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द्र का प्रतीक है। इसे हिदुओं-मुस्लिम व अन्य सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं। यह राष्ट्रीय त्यौहार देश को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है, उसके लिए हिदू-मुस्लिम अलग नहीं हैं बल्कि वह देश की दो आंखें हैं। हमारी पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाली है। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक दीपक दिनकर ने होली के सौहार्द पूर्ण लोकगीत सुनाए। अध्यक्षता पंडित शिव मंगल शुक्ला ने की।
लोगों ने आपस में होली का रंग-गुलाल लगाकर गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि डॉ. संजय सिंह जिले के विकास को समर्पित हैं। अपने पुराने कार्यकाल में उन्होंने जिले में फ्लाईओवर, सड़क, रेल, स्कूल, अस्पताल, पीने का पानी, ट्रामा सेंटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए। पूर्व मंत्री ओपी सिंह, गयादीन अनुरागी, जफर उल्ला, राम सुमेर निषाद, अंगद चौधरी, हौशला भीम, शिव कुमार सिंह, हृदय राम यादव, मौलाना सहाबुद्दीन, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र समेत करीब आठ से दस हजार लोग मौजूद रहे।