Move to Jagran APP

सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किया प्रदर्शन

सभी विधान सभाओं में इस रैली को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। उसकी कोशिश जहां पर लोग थे वहीं पर रोकने की थी। इसमें उसे सफलता नहीं मिली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 10:52 PM (IST)
सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किया प्रदर्शन
सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किया प्रदर्शन

सुलतानपुर : किसान आंदोलन के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार के ट्रैक्टर में तिरंगा लगाकर रैली निकाली।

loksabha election banner

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। सभी विधान सभाओं में इस रैली को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। उसकी कोशिश जहां पर लोग थे वहीं पर रोकने की थी। इसमें उसे सफलता नहीं मिली। कुछ जगहों पर नेताओं को नजरबंद भी किया गया तो कई जगह पुलिस-प्रशासन को चकमा देकर रैली में पहुंचने में कामयाब भी लोग रहे।

जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की अगुआई में भांईं बाजार से रैली निकाली गई। विनोद जायसवाल व हैदर हुसैन के संयोजन में महामंत्री सलाउद्दीन व सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष रैली के साथ शहर की ओर बढ़े। उन्हें दूबेपुर में रोका गया। बावजूद इसके अधिकतर कार्यकर्ता अमहट तक पहुंचने में कामयाब रहे। अधिकारियों के समझाने पर वहीं रैली का समापन कर दिया गया। पूर्व सांसद मो. ताहिर खान, मो.राजू चौधरी, वीरेंद्र मौर्य, स्वामीनाथ यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में विसानी से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग किसान आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं लेकिन अधिकारी उन्हें बैरीकेडिग कर उन्हें रोक रहे। किसान बिल को वापस लेने की मांग पर कार्यकर्ताओं को तीन घंटे तक प्रशासन ने घेराबंदी कर प्रताड़ित करने का काम किया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो से झंडारोहण का अधिकार छीना गया। दमनकारी सरकार के खिलाफ वह सभी आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञान प्रकाश यादव, जमीरुद्दीन हासमी, सुनील अग्रहरि, विकास चौरसिया आदि मौजूद रहे। इसौली में विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में इस्मालगंज से रवनिया गांव तक रैली निकाली गई।

सदर विधान सभा में पूर्व विधायक अरुण वर्मा व संजय वर्मा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लम्भुआ विधान सभा में विस अध्यक्ष सतपाल यादव, पूर्व सहकारिता बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, नन्हें राम निषाद के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली के जरिए विरोध दर्ज कराया गया। कादीपुर में पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीताराम यादव, अलीम राईन, जेपी यादव, युवा अध्यक्ष सुनील यादव, ऐरावती शर्मा, अनिता आदि मौजूद रहे।

पढ़ें अन्य खबरें..

किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का बाइक प्रदर्शन

सुलतानपुर : किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के दिन बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुआई में नगर की प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कानून वापस लेने तक किसानों के आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा। साथ ही पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिले में भी प्रदर्शन होता रहेगा। रैली के पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर राष्ट्र गायन किया। नगर पालिका परिसर में सुंदरलाल पार्क पहुंचकर झंडे चबूतरे पर सलामी दी। तुलसीदास व सुंदरलाल गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नए वर्ष का कैलेंडर वितरित किया गया। इसके बाद डाकखाना चौराहा, शाहगंज, दरियापुर, पंचरास्ता, रुद्रनगर, अस्पताल तिराहा, सब्जीमंडी, चौक, गल्लामंडी, बस स्टेशन, दीवानी चौराहा होते हुए पाट्री कार्यालय में पहुंचकर रैली का समापन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद राना, आशिक हुसैन, मकसूद आलम, हरीश त्रिपाठी, रेनू श्रीवास्तव, वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह शनी, कंचन सिंह, अमोल वाजपेयी, राहुल त्रिपाठी, नफीस फारूकी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.