Move to Jagran APP

श्रमिकों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार : सुनील भराला

भाजपा सरकार अंतिम पायदान के श्रमिक समाज के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी व्यवस्था कर रही है। पूर्व की सरकारों ने इस कानून को ठंडे बस्ते में डाल रखा था। भाजपा ने इस को प्रमुखता से लागू किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM (IST)
श्रमिकों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार : सुनील भराला
श्रमिकों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार : सुनील भराला

सुलतानपुर : भाजपा सरकार श्रमिकों की सच्ची हितैषी है। कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने को लेकर सरकार कृत संकल्प है। यह बातें बीआरसी परिसर में श्रमिक कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री सुनील भराला ने श्रमिक सहभोज कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम पायदान के श्रमिक समाज के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी व्यवस्था कर रही है। पूर्व की सरकारों ने इस कानून को ठंडे बस्ते में डाल रखा था। भाजपा ने इस को प्रमुखता से लागू किया। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई व तकनीकी शिक्षा के लिए भी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। प्रत्येक परिवार को बीमा कर किसी भी घटना के बाद सरकार परिवार को एक निश्चित राशि प्रदान कर मदद कर रही है। वहीं बीमार होने पर माताओं, बहनों को भी इलाज के लिए धनराशि दी जा रही है। मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है, मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर काशी विश्वनाथ का मंदिर भी बनेगा। श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलराम मिश्र ने कहा कि श्रमिकों के हित के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूरी है। उन्होंने श्रमिकों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण भी कराया। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभय सिंह चौहान, पूर्व डीएफओ राम दुलार पाठक, जतेन्द्र सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, उमाकांत शुक्ला, राजबहादुर पांडेय, अशोक सिंह, रीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्र धर्म व विकास के मुद्दे को लेकर जनता की अदालत में जाएगी। श्रमिकों की विभिन्न योजनाओं को महापुरुषों के नाम पर रखकर उनके आदर्शो को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.