Move to Jagran APP

किसानों का सम्मान, पौधारोपण कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 71 किसानों व जवानों का साल पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 11:10 PM (IST)
किसानों का सम्मान, पौधारोपण कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
किसानों का सम्मान, पौधारोपण कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

सुलतानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, गरीब बस्तियों में फल वितरण, स्वच्छता अभियान, वैक्सीनेशन में सहयोग आदि कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 71 किसानों व जवानों का साल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा किसान और जवान हमारे देश की शान है। किसानों व जवानों के लिए हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया में भारत माता की जयजयकार हो रही है। सरकार सर्वसमाज की खुशहाली के लिए काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि काली सहाय पाठक व जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने अपनी बातें रखीं। किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविद तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने मोदी सरकार की वन रैंक वन पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा आदि योजना की चर्चा की। संचालन महामंत्री विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर कृष्ण नारायण किन्नू, डा. महिमा शंकर द्विवेदी, मनोज गोस्वामी, लालेन्द्र प्रताप सिंह,राजेश चतुर्वेदी, पूर्व सैनिक एसके मिश्रा आदि उपस्थित रहे। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभी 26 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. राम गुप्ता के संयोजन में वनवासी आश्रम सीताकुंड और वृद्धा आश्रम तुराबखानी में फल वितरण, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद के संयोजन में जिला अस्पताल में केक काटकर तथा सभी डाक्टर व नर्सों को अंगवस्त्र व डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया। अनुसूचित मोर्चा ने 71 गरीब बस्तियों में फल व अन्य सामानों का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.