दिन का चैन रात का सुकून छीन रहा मौसम
सुलतानपुर : दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान और उमस से आमजनों का दिन का चैन और रात का सुकून छीन
सुलतानपुर : दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान और उमस से आमजनों का दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। मौसम की इस बेरुखी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम विशेषज्ञों की ओर से फिलहाल बारिश न होने के पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
सूर्यास्त के बाद भी उमस और गर्मी का असर जस का तस रहता है। शहरी क्षेत्र में जहां पहले से ही पेड़-पौधे और प्राकृतिक वातावरण का अभाव रहा है, आम लोगों के लिए मौसम कहर बरपा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में ही वृक्षों के नीचे थोड़ी राहत मिल पाती है। सूखे तालाब और पानी का प्राकृतिक रूप से पानी का अभाव पशु-पक्षियों को भी व्याकुल कर रहा है। आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों में हल्के मध्यम बादल आसमन में छाए रहेंगे। परंतु वर्षा की उम्मीद नहीं है। शनिवार के दिन अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 68 और न्यूनतम 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।