जिला पंचायत सदस्य पद के 1250 नामांकन वैध
पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को पूरी
सुलतानपुर: पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को पूरी हो गई। देर रात तक इस कार्य में लगाए गए कार्मिक वैध व अवैध पर्चों का विवरण तैयार करने में लगे रहे। जिला पंचायत सदस्य पद के पांच पर्चे खारिज हुए हैं। इस तरह कुल 1250 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं दूबेपुर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत के 107 वार्ड से प्रत्याशी शिल्पा सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वह एमएल सी शैलेंद्र सिंह की बहू हैं। इस ब्लॉक में 63 नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। इसमें प्रधान पद के तीन महिला प्रत्याशी, बीडीसी के दो पुरुष उम्मीदवार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 58 पर्चे शामिल हैं। लंभुआ विकास खंड में प्रधान के दो , बीडीसी सात और ग्रापं सदस्य के 24 पर्चा रद्द हुआ है। जयसिंहपुर में प्रधान का एक भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ है। बीडीसी के दो व ग्रापं सदसय के 29 नामांकन रद्द हुए हैं। वहां 2460 पर्चे वैध पाए गए हैं।
प्राप्त विवरण के अनुसार
जिला पंचायत सदस्य वैध- 1250 अवैध- 5 ब्लाकवार वैध व अवैध नामांकन ब्लाक वैध अवैध
करौंदीकला
प्रधान 440 2
बीडीसी 252 1
ग्राम पंचायत सदस्य 377 10
--
भदैंया प्रधान 757 3 बीडीसी 448 9 ग्राम पंचायत सदस्य 624 50
--
कादीपुर
प्रधान 568 1
बीडीसी 477 0
ग्राम पंचायत सदस्य 607 28 --
दोस्तपुर प्रधान 607 4 बीडीसी 337 3 ग्राम पंचायत सदस्य 641 42
-- मोतिगरपुर
प्रधान 470 1
बीडीसी 346 2
ग्राम पंचायत सदस्य 377 28
--
कूरेभार
प्रधान 986 2
बीडीसी 681 6
ग्राम पंचायत सदस्य 965 31
-- धनपतगंज
प्रधान 712 9
बीडीसी 390 1
ग्राम पंचायत सदस्य 840 19