Move to Jagran APP

ओवरब्रिज पर जाम से हो रहे हादसे, प्रशासन मौन

????-17 ?????? 2021 ?????????? ????????? ????-??????? ????? ?? ??? ?? ???????? ?????? ??????? ?? ?????? ?? ?????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ??? ??? ?????? ????? ??? ?????? ???? ?? ??? ?? ??? ??? ??? ?? ???? ???? ??? ?? ????? ?? ????? ????? ??? ????? ??????? ?? ?????? ?? ?????? ???? ??? ?? ??? ??? ??? ?? ??? ???????? ?????? ?? ????????????? ??????? ??????? ???? ???? ???? ?????? ???? ??? ???? ??? ????? ?? ???? ?????? ??? ??? ?? ?????? ?? ?? ?????? ???? ??? ?????? ??????? ?? ???? ?? ?????? ?? ??? ?? ?? ?? ?? ??? ????? ??? ?? ???????? ??? ???? ????? ????? ??-??? ???????? ???? ??? ??? ??? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:33 PM (IST)
ओवरब्रिज पर जाम से हो रहे हादसे, प्रशासन मौन
ओवरब्रिज पर जाम से हो रहे हादसे, प्रशासन मौन

सुलतानपुर: बीते दिनों गभड़िया फ्लाईओवर पर डीजे की धुन पर थिरकते बरातियों की वजह से लगे जाम के बीच हुई एक महिला की मौत ने पूरे शहर को सकते में डाल दिया है। यह पहला मामला नही है। ऐसा हर दिन होता है जब डीजे पर बरातियों के नाच गाने से रोड पर जाम हो जाती है। हादसे आए दिन हो रहे हैं लेकिन प्रशासन के कानों में जूं नही रेंग रही है।

loksabha election banner

गभड़िया, जेल मोड़, अमहट, दरियापुर, महुअरिया, पांचोपीरन, ओम नगर में दर्जनों शादीघर व मैरिज लॉन हैं। जहां हर दिन शादी व अन्य उत्सव आयोजित किए जाते हैं। अधिकांश शादीघरों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से मेहमाननवाजी में आने वाले लोग अपने वाहनों को रोड पर ही खड़ा कर देते हैं। जिससे आने-जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शादीघर के मालिकों के रसूख के आगे प्रशासन भी बौना नजर आता है। कार्रवाई न किए जाने की वजह से नियमों की जमकर अनदेखी की जाती है। देर रात सड़कों पर डीजे की धुन पर बराती ऐसे थिरकते हैं जैसे के वे रोड पर नहीं बल्कि खुले मैदान में हों। ओवरब्रिज का हाल तो सबसे बेहाल है। गभड़िया ब्रिज पर तो डीजे और बैंड के साथ घंटो बराती रास्ता रोक देते हैं। राजमार्ग होने की वजह से ट्रकों व बसों की लंबी कतार लगती है। इसी के बीच से दुपहिया चालक भी जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं। मंगलवार की रात हुआ हादसा इसकी तस्दीक कर रहा है।

मैरिज लॉन संचालकों की तय हो जिम्मेदारी

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिंह कहते हैं कि प्रशासन कब तक मौन बना रहेगा। मोटी रकम शुल्क के रूप में वसूलने वाले मैरिज लॉन संचालकों की भी जिम्मेदारी तय की जाए। पार्किंग न होने की एवज में उन पर तगड़ा जुर्माना लगे और सख्त निर्देश भी जारी किए जाए। यदि उनके यहां होने वाले कार्यक्रमों की वजह से लंबा जाम लगता हो।

जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात तक बजने वाले डीेजे और रोड अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

श्यामदेव, सीओ सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.