विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क का संचालन शुरू
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने इसका उद्घाटन किया। डेस्क की स्थापना महिला कल्याण विभाग में किया गया है।
सुलतानपुर : विकास भवन में मंगलवार को महिल हेल्प डेस्क का संचालन शुरू किया गया। इस डेस्क के जरिए सभी विभागों में चल रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं से संबंधित समस्याओं का पंजीयन कर उसका निराकरण भी कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने इसका उद्घाटन किया। डेस्क की स्थापना महिला कल्याण विभाग में किया गया है। सीडीओ ने बताया कि विकास भवन कार्यालय, तहसील व सभी विकास खंडों के कार्यालयों में भी इस तरह के डेस्क स्थापित किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इच्छुक महिलाओं व बालिकाओं का विवरण दर्ज कर एक आवेदन भराया जाएगा। उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। इस दौरान डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा, प्रभारी प्रोवेशन अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी आरबी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।