Move to Jagran APP

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

भदैंया (सुलतानपुर) लम्भुआ तहसील के आला अधिकारियों ने सोमवार को ब्लाक के दर्जनभर मतदान कें

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:44 PM (IST)
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

भदैंया (सुलतानपुर): लम्भुआ तहसील के आला अधिकारियों ने सोमवार को ब्लाक के दर्जनभर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। बिजली, पानी, शौचालय सहित आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। जिन केंद्रों पर कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश मातहतों को दिए।

loksabha election banner

उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ल व देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल पुलिस टीम के साथ बूथों पर पहुंचे। दहलवा, सोनबरसा, धरौली, पखरौली, कुछमुछ, छतौना, पन्नाटिकरी, ज्ञानीपुर आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद धरौली, कामतागंज तथा ज्ञानीपुर स्थित शराब के ठेकों पर लगे सीसी कैमरों का अवलोकन किया। जहां अब तक कैमरे नहीं लगे हैं, उनको जल्द लगवाने के निर्देश दिए।

पुलिस संग व अ‌र्द्धसैनिक बल का मार्च

सेमरी बाजार : क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज के नेतृत्व में अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने कस्बे में पद मार्च किया।

पारा बाजार: संयुक्त टीम ने पारा बाजार, इसौली, बल्दीराय, बहुरावां, देहली बाजार, रसूलपुर, वलीपुर और अरवल बाजारों में जगह-जगह मार्च किया।

कूरेभार: पुलिस ने जफरापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चेकिग अभियान चलाया। उड़नदस्ता प्रभारी राजेश वर्मा, उप निरीक्षक कालिका प्रसाद आदि ने चार पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।

-------------

चाय चौपाल----रतिया मा बछौउवा हांकत आफत होई गै बा

स्थान-चाय की दुकान सेमरी बाजार

समय-11 बजे

संवादसूत्र, सेमरी बाजार (सुलतानपुर) : विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद हर जगह चुनावी चर्चा शुरू है। सोमवार की सुबह खराब मौसम के बावजूद कस्बा स्थित रामजग निषाद की चाय की दुकान पर स्थानीय लोग जुटे। टिकट को लेकर अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे थे। पहले से बैठे लोगों में पंडोली बढ़ई कहते हैं कि हमार तव कउनो पार्टी नाय अहै, न हमरे ताईं कउनो पार्टी कै नेतवा कुछ करिहैं। इसी बीच अखिलेश मिश्र बीचे में बोल पड़े, जेतना नेता बाटे, सब आपन-आपन काम बनावत अहैं। रतिया मा भइया बछौउवा हांकत आफत होई गै बा। इसी बीच मेंहन हसन भी दुकान पर पहुंचते हैं। चाय का गिलास हाथ में ले वह कहते हैं कि हम गायक गौनई वाले कय तव कोरोनवा से बहुतै नुकसान होय गै बा, केहका ओट देय, कुछ समझै मा नाय आवत बा । वहीं पर पहले से बैठे गंगाराम कहते हैं कि अरे पहिले तव केहका कौन पार्टी प्रत्याशी बनावत बाय, यह देखय का बा। सभै लोकतंत्र कै मजबूती खातिर वोटवा जरूर दिहा। बगल में खड़ी सबकी बतकही सुन रहीं मालती वर्मा बोलीं हम मैहररुवन के तांय इह सरकार तव कुछ केहे जरूर बा। बीच में खड़ी आशा देवी बोल पड़ती हैं कि कउनो फायदा केहुसे नाय होय वाला अहै।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.