मुफ्त सर्जरी के बाद चहकने लगा कपिल
??? ??? ??? ?? ??? ?? ???? ????? ????? ???? ??? ?????-????? ?? ???? ??? ????? ?????? ?? ?? ?????? ???? ??? ?????? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ?? ?? ???? ???? ??? ????? ??? ??? ????????? ??? ????????? ????????? ????? ?? ??? ???? ?? ??? ???? ??? ???? ???? ??? ???? ??? ?????? ?? ???? ???? ?????? ?? ??? ???? ????? ?? ???? ??? ???? ?????? ?? ????-???? ???? ?????????? ?? ??????? ?????? ?? ????? ???? ???
भदैंया (सुलतानपुर) :
दिल में छेद की वजह से कपिल हमेशा सुस्त रहता था। खेलने-कूदने की उम्र में हमेशा बिस्तर पर ही समय गुजरता था। घर वालों के पास इतना पैसा नहीं था कि वे उसका इलाज करा सकें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) योजना के तहत कपिल का लखनऊ में सफल ऑपरेशन भी हुआ। अन्य बच्चों की तरह उसके चहकने की आवाज सुन गरीब माता-पिता की खुशियों का ठिकाना नहीं है।
केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आरबीएसके कार्यक्रम के तहत पूरे देश में गरीब तबके के गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चों का मुफ्त इलाज व ऑपरेशन किया जाता है। विकास खंड के वेलाशंकरपुर निवासी शिवकुमार के बारह वर्षीय पुत्र कपिल कुमार के दिल में जन्म से छेद था।
इन बच्चों के चेहरों पर जल्द लौटेगी मुस्कान
गौरा गांव के शिवा, मलिकपुर अच्छत, नरायनपुर का छात्र विश्वास, त्रिलोकचंदपुर की छात्रा प्रिया की जांच मे भी दिलों में छिद्र होने की पुष्टि हुई है। जिनका भी लखनऊ में नि:शुल्क इलाज चल रहा है। इस योजना में 18 वर्ष तक के किशोरों का मुफ्त इलाज व ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है। विकास खंड में डॉ. रबीन्द्र कुमार की अगुआई में टीम ने अभी तक 30 बच्चों को विशिष्ट रोग के तहत सूचीबद्ध किया है।