Move to Jagran APP

नियमित योगासन से तन रहेगा स्वस्थ, मन प्रसन्न

विश्व योग दिवस पर घरों में लोगों ने योगासन किया साथ ही अन्य लोगों को इसके लाभ भी बताए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 11:30 PM (IST)
नियमित योगासन से तन रहेगा स्वस्थ, मन प्रसन्न
नियमित योगासन से तन रहेगा स्वस्थ, मन प्रसन्न

सुलतानपुर : विश्व योग दिवस पर रविवार को लोगों ने एक-दूसरे को योगासन को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में अपनाने की संदेश दिया। एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए प्रेरित किया। कहा कि रोजाना योगाभ्यास करने से तन स्वस्थ रहेगा और मन प्रसन्न। इससे निरोगी जीवन बना रहेगा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी सी इंदुमती ने मातहतों को योग के लिए प्रेरित किया। वहीं एसपी शिवहरिमीणा ने पुलिस लाइन में जवानों व अफसरों को योग के लाभ बताए और योगासन का अभ्यास लोगों ने किया। डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा, एडीएम हर्षदेव पांडेय व उमाकांत त्रिपाठी आदि ने भी योग को अपनाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने योग को जीवन की संजीवनी के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है। योग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने परिवार के साथ अपने आवास पर योग किया। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी योग की विधाओं पर चर्चा की। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह के मुताबिक दो हजार बूथों पर लोगों ने शारीरिक दूरी के साथ योग क्रिया को संपन्न किया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, अध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, गिरीश नरायन सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, ऋषिकेश ओझा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम चौहान, सुशील त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी आदि ने न केवल योग किया बल्कि विचारों का भी डिजिटल शेयर किया। सीताकुंड घाट पर गोमती मित्र मंडल द्वारा शारीरिक दूरी के साथ योग क्रिया का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों व समाजसेवियों ने भागीदारी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, भाजयुमों के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, अजय सिंह, डॉ. अब्दुल हमीद, वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. दिनकर सिंह आदि ने योग के महत्व पर चर्चा की। उधर, सिरवारा रोड पर अधिवक्ता चित्रांश दीपांशु निगम के संयोजन में योग का आयोजन पार्क में किया गया। जिसमें मृत्युंजय सिंह, इं. अभिषेक सिंह चौहान समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। कादीपुर संसू के अनुसार, संत तुलसीदास पीजी कालेज में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। योग घर पर योग परिवार के साथ संदेश दिया गया। डॉ.एसबी सिंह, डॉ. समीर सिन्हा, इंदुशेखर उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र तिवारी आदि ने योग के प्रचार का संकल्प दिलाया। अंशुल तिवारी ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.