सरकार ने विकास कार्यो से जीता जनता का दिल: शैलेंद्र
सरकार ने विकास कार्यो से जनता का दिल जीता। मैं सन 1990 से एमएलसी हूं। हर दल की सरकार देख चुका हूं।
सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज के विकास व खुशहाली के लिए काम करती है। सरकार ने विकास कार्यो से जनता का दिल जीता। मैं सन 1990 से एमएलसी हूं। हर दल की सरकार देख चुका हूं। जितना मोदी-योगी सरकार ने किसानों के हित में काम किया है, गरीबों दलितों शोषितों के लिए योजनाएं चलाई उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया। भाजपा पांचों विधानसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। यह बातें सपा से भाजपा में शामिल हुए एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत के दौरान कहीं।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला मंत्री विवेक सिंह, अखिलेश जायसवाल, बाबी सिंह, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र प्रताप सिंह, अरुण द्विवेदी, प्रिंस सिंह, विकेश सिंह आदि ने एमएलसी का कैंप कार्यालय में स्वागत किया। वालीबाल संघ के जिला महासचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डिंपल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, डा. अजय सिंह, सूरज शुक्ल, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
साइबर योद्धाओं की टीम संभालेगी जिले में चुनाव की कमान
सुलतानपुर: भाजपा मिशन 2022 फतह करने में जोर-शोर से जुटी है। पार्टी जहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है, वहीं साइबर योद्धाओं की टीम तैयार की है। यह टीम फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, वाट्सएप, ट्विटर एवं नमो एप के जरिए न सिर्फ सरकार के काम काज को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है, वहीं विपक्ष के आरोपों का जवाब भी तथ्यों के साथ दे रही है।
भाजपा को इंटरनेट मीडिया की ताकत का अंदाजा है, इसलिए उसने चुनाव से पहले 145 साइबर योद्धाओं की टीम बनाई है। मंगलवार को इसौली व कादीपुर विधानसभा की आइटी व इंटरनेट मीडिया टीम की बैठक हुई।
इसमें आइटी विभाग के जिला संयोजक संजय उपाध्याय व इंटरनेट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सूरज सिंह ने मंडल स्तर के साइबर योद्धाओं को जीत का मंत्र दिया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने यह जानकारी दी।
बैठक में आशीष पांडेय और कुलदीप सिंह तथा प्रतीक तिवारी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी, शिवम सिंह, आशुतोष सिंह, शिवम अग्रहरि, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।