गूगल पे के जरिए उड़ाए बीस हजार
गुरुवार को गूगल पे के जरिए एक निजी कंपनी को मनोज ने बीस हजार नकद भेजा था। पर यह रकम भेजे गए खाते में नहीं पहुंच पाई।
सुलतानपुर : साइबर अपराधियो ने गूगल पे के जरिए एक खाताधारक से बीस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित खाताधारक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में मदद की गोहार की है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोसांई का पुरवा निवासी मनोज झा अमेठी के एचएल में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर तैनात रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद झा घर पर ही रहने लगे। बीती गुरुवार को गूगल पे के जरिए एक निजी कंपनी को मनोज ने बीस हजार नकद भेजा था। पर, यह रकम भेजे गए खाते में नहीं पहुंच पाई। इधर खाते से रकम कट गई। मनोज ने गूगल पे हेल्पलाइन से ट्रांजेक्शन के विषय में जानकारी चाही तो पहली बार पश्चिम बंगाल के राजकुमार का नाम तथा दूसरी बार फोन मिलाने पर गूगल पे हेल्पलाइन पर राहुल का नाम प्रदर्शित कर रहा था। इस दौरान फिर से उनके खाते से फिर छह सौ रुपया कट गया। उधर, एसएसआई डीएस मिश्र ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है।