Move to Jagran APP

हर विधानसभा में बनाए जाएंगे एक-एक महिला केंद्र

मतदान कराने से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी निभाएंगी महिलाएं

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:14 PM (IST)
हर विधानसभा में बनाए जाएंगे एक-एक महिला केंद्र
हर विधानसभा में बनाए जाएंगे एक-एक महिला केंद्र

सुलतानपुर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने व महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से जिले में पांच महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। पीठासीन व मतदान अधिकारी, महिलाएं ही होंगी। सुरक्षा के लिए महिला जवानों की ही तैनाती रहेगी।

loksabha election banner

जिले में 1297 मतदान केंद्र व 2244 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यहां समुचित सुविधाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश महिलाएं वोट देने के लिए घर से नहीं निकलती हैं, जिससे मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ पाता है। महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से महिला केंद्र बनाए जाने की बात कही गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी प्रसाद ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें उन्हीं केंद्रों को वरीयता दी जाएगी, जहां महिला मतदान का ग्राफ नीचे रहा है।

बूथों पर होगी भव्य सजावट

महिला वोटरों को आकर्षित करने के लिए इन केंद्रों की भव्य सजावट की जाएगी। आकर्षक गेट बनाए जाने के साथ ही जगह-जगह गुब्बारे लगाए जाएंगे। पीने के लिए पानी, बैठने को कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा।

डोर टू डोर मतदाताओं से करें संपर्क: गिरि

सुलतानपुर: भाजपा लगातार मतदाताओं से संपर्क में रहेगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी व नेता डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा में प्ले का‌र्ड्स और झंडा लेकर पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती प्रदान करें। ये बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने चौक क्षेत्र में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शनिवार को कहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.