Move to Jagran APP

जल्दी टिकटवा फाइनल करैं तबै मजा आई

पांडेयबाबा बाजार स्थित चाय की दुकान पर लगी चाय चौपाल

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST)
जल्दी टिकटवा फाइनल करैं तबै मजा आई
जल्दी टिकटवा फाइनल करैं तबै मजा आई

सुलतानपुर: पार्टियों ने भले ही प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन चाय की दुकानों पर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। शनिवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी। इसके बावजूद कामकाज निपटा लोग पांडेयबाबा बाजार में मुन्नीलाल गुप्ता की चाय की दुकान पर पहुंच गए। बागसराय गांव के रवि मिश्र, घूरीपुर के रणधीर सिंह व कंद्रवारे के कपिलदेव बैठ कर बातें कर रहे थे कि टिकटवा फाइनल नाय होत बा।

loksabha election banner

इतने में लमौली गांव के रवि बरनवाल व पारसपट्टी के अशोक वर्मा पहुंचते हैं। वह कहते हैं कि एक पार्टी तव जिलाध्यक्ष बदल दिहिस मामिला कुछ उथल-पुथल होय वाला बा। बीच में राईबीगो गांव के संतोष सिंह व जगन्नाथ हस्तक्षेप करते हुए कहते हैं कि जल्दी टिकटवा फाइनल करैं तबै मजा आई..।

इसी बीच पारसपट्टी के रामनेवल तिवारी व हांसापुर के नीलकमल बोल पड़ते हैं कि टिकटवा देर मा फाइनल भए से नेतवन का यहर वहर कूदै कै मौका न मिले। भीड़ देख सैलून चलाने वाले अशोक शर्मा भी चुनावी चर्चा में शामिल हो जाते हैं। सबसे राम जोहार करते हुए सवाल करते हैं, अबकी केका विधायक चुनै का बा। इतने में मुन्नीलाल से न रहा गया। चाय पकाते हुए बोल पड़े कि अपनी सिटिया पय विधायक नाय मुख्यमंत्री चुना जात हय। इतने में कपिलदेव बोल पड़े, बेमौसम बारिश मा गोरू, बछरू भीजत अहैं, चलत जा घरे। वोट जरूर देत जाया..।

भाजपाइयों ने सरकार की नीतियों का किया बखान

संवादसूत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के पांडेयबाबा बाजार में लोगों से मुलाकात की। सरकार द्वारा कराए गए कार्यो की जानकारी देने के साथ ही नीतियों का भी बखान किया। सुभाष सिंह, कृष्णकुमार अग्रहरि, विनोद सिंह, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.