Move to Jagran APP

पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

अखंडनगर क्षेत्र की घटना पुलिस कर रही छानबीन

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 10:28 PM (IST)
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

सुलतानपुर: विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

घटना स्थानीय थाने के नगरी गांव में सुबह हुई। निवेदिता सिंह की शादी तीन साल पहले विजय सिंह से हुई थी। इनके आठ माह का बेटा है। बताया गया कि सोमवार को तड़के विजय मवेशियों के लिए चारा काटने चले गए। करीब सात बजे लौटे तो पत्नी का शव पंखे में बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। वह शोर मचाते हुए बाहर आ गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। फौरन मामले की जानकारी पुलिस व कुटिया आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ निवासी मायके वालों को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीड़ित पिता महेश्वरी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। दहेज न मिलने के कारण घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

कार की टक्कर से महिला की मौत

कूरेभार: कस्बा निवासी इंद्रावती पत्नी स्व. रामफेर जायसवाल अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर ढाबा के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ीं।

मौके पर एकत्र लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.