बीए-एमए पास, रोज 250 रुपये वाली नौकरी की तलाश
?????? ?????? ?? ????? ??? ????? ??????? ?? ???? ????? ?????, ?????????: ?? ???? ??? ?????? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ??? ?????? ?????? ??? ????????? ?? ??? ?? ?? ?? ?? ???? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ?????? ?????? ?? ????? ???? ??? ?? ??? ?? ?? ?? ?? ?? ?? ?????? ???? ?? ?????? ????? ?? ????? 250 ????? ????? ????? ????? ??? ???? ???? ?????? ??? ???????? ????? ?? ????? ???? ??? ?????? ?????? ?? ?????? ???? ??? ???????, ???????, ???? ? ????? ??? ???????? ?? ???? ????? ??
सुलतानपुर: दस वर्ष बाद पीआरडी के पांच जवान की भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली गई। बेरोजगारी का आलम यह है कि इन पदों के लिए अब तक पचास से ज्यादा युवकों ने आवेदन किया है। यह हाल तब है जब इस पद पर पीआरडी जवान को ड्यूटी मिलने पर मात्र 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। इतना ही नहीं पूरे माह में सिर्फ कुछ दिन के लिए ही काम मिलता है। बेरोजगारी का आलम यह है कि बीएम, एमए पास युवक भी 250 रुपये की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग जिले में पीआरडी जवानों का संचालन करता है। सुरक्षा, यातायात, पर्व व मेलों तथा भीड़भाड़ के अन्य मौकों पर ये जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कर्तव्य को अंजाम देते हैं। यहां 350 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। संगठन ने कई बार दैनिक भत्ता बढ़ाने की मांग की, लेकिन अनसुना कर दिया गया।
मात्र 60 जवान हैं नियोजित
पीआरडी जवानों को ड्यूटी पाने में भी उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था में 25 जवान लगे हैं। छह महिलाओं को महिला थाना में ड्यूटी दी गई है। चीनी मिल व बिजली विभाग सहित कुछ अन्य संगठनों में इन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। अधिकतर जवान ड्यूटी पाने के लिए भटकते रहते हैं।
कठिन है चयन प्रक्रिया
जिन पांच जवानों की भर्ती होनी है उनकी शैक्षिक योग्यता दसवीं पास ही है। अधिकतर आवेदक स्नातक हैं। शारीरिक मापदंड के अलावा सीडीओ की अगुवाई में चार सदस्यीय बोर्ड यह चयन प्रक्रिया पूरी करेगा। आवेदन के पूर्व ही चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य व संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। शुक्रवार आवेदन का अंतिम दिन था।
नवागत सीडीओ ने शुक्रवार को ही कार्यभार ग्रहण किया है। भर्ती की प्रक्रिया की अग्रिम कार्रवाई शीघ्र ही सीडीओ के निर्देश पर की जाएगी।
राजेश वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी