Move to Jagran APP

रक्तदान कर व केक काट सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यक्रम में विधायक अबरार अहमद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी अरुण वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:28 PM (IST)
रक्तदान कर व केक काट सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन
रक्तदान कर व केक काट सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

सुलतानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार रक्तदान, मरीजों को फल वितरित व केक काटकर मनाया। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए उन्होंने कभी सत्ता से समझौता नहीं किया। वह जब विपक्ष में रहे तो संघर्ष कर विपक्ष की राजनीति को नया तेवर दिया।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यक्रम में विधायक अबरार अहमद, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अरुण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक अनूप संडा की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जयसिंहपुर संसू के अनुसार, सपाइयों ने केक काटा व गरीबों को भोजन कराया।

इस मौके पर शिवेंद्र विक्रम उर्फ संजय वर्मा, बृजेश यादव, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। चांदा संवादसूत्र के अनुसार, पूर्व विधायक लम्भुआ संतोष पांडेय के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का 82 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने आवास पर केक काटा व गरीबों में फल वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी विचार धारा से ही देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में परमात्मा यादव, सतपाल यादव, प्रसून मालवीय, राजेश यादव, जिपं सदस्य होरी लाल आदि मौजूद रहे। बल्दीराय संसू के अनुसार, इसौली विधानसभा क्षेत्र के गनापुर, बल्दीराय में धूम-धाम से मनाया। विधायक अबरार अहमद ने कहा कि नेता जी गरीबों, मजलूमों व पिछड़ी जातियों तथा किसानों के उत्थान के लिए हमेशा आगे रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नफीस अहमद, अरविद पांडेय,प्रधान मुख्तार अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.