Move to Jagran APP

गांधी के सर्वोदय व दीनदयाल के अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा

लोहरामऊ मंडल की कार्यशाला के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं। विधायक सूर्यभान सिंह ने भी रीति व नीति के बारे में चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:37 PM (IST)
गांधी के सर्वोदय व दीनदयाल के अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा
गांधी के सर्वोदय व दीनदयाल के अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा

सुलतानपुर : भाजपा पंचनिष्ठाओं के आधार पर संचालित हो रही है। केंद्र व राज्य सरकारें महात्मा गांधी के सर्वोदय और पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार कर रही है। बूथ, मंडल व सेक्टर की संरचना को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन जरूरी है। इसीलिए मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह विचार मंगलवार को संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने व्यक्त किए।

prime article banner

लोहरामऊ मंडल की कार्यशाला के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं। विधायक सूर्यभान सिंह ने भी रीति व नीति के बारे में चर्चा की। उन्होंने चुनाव में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, महामंत्री विजय त्रिपाठी, आलोक कुमार आर्या व इंद्रदेव मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के मुताबिक पीपरगांव मंडल में अध्यक्ष प्रदीप पांडेय की अध्यक्षता में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामभुवन मिश्र व ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। शिवनगर मंडल में संतोष सिंह, पीपी कमैचा में अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। 28 अक्टूबर को पांचवें चरण का प्रशिक्षण कादीपुर, कंधईपुर, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर व नगर मंडल में प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण को राज्य महामंत्री गोविद नारायण शुक्ल संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.